DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ – आखिर पकड़े गये झाड़ फुक से बच्चा दिलाने के नाम पर 40 हजार रूपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी,पैसा नही देने पर तंत्र विद्या से मौत का भय दिखाकर किये थे उगाही, और भी कईयों को बना चुके शिकार

बालोद/ गुंडरदेही –  ग्रामीण क्षेत्रो में डेरा लगाकर भोले भाले ग्रामीणों को तन्त्र विद्या के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले पति पत्नी को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने पिछले दिनों मुन्देरा में डेरा लगाया हुआ था इस दौरान एक व्यक्ति को संतान सुख दिलाने के नाम से 40 हजार रुपए ऐठ लिये थे उन्हें पैसा न देने पर सब कुछ तहस नहस होने की बात कर डराया गया था पकड़े गये आरोपी और भी कई लोगों से इस तरह की ठगी कर चुके हैं हाल ही में घटना थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम मुंदेरा की है। ग्राम मुंदेरा में झाड़ फुककर व डरा धमका कर पैसे लेने की प्रार्थी केतराम साहू पिता हलधर प्रसाद साहू सा0 बोदल थाना रनचिरई  जिला बालोद की रिपोर्ट पर अप0क्र0 08/21 धारा 384,420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण ग्राम कुकदा  थाना कुम्हारी के घुमंतुगक है, जो डेरा बनाकर रहते है, इनके द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को जिसका बच्चा नही होता हो , उनको इसके जड़ी बुडी व झाड़ फुक करने व पैसा देने के लिए दुष्प्रेरित किया जाता है। झाड़ फुक के उपरांत पैसा नही देने पर पुलिस को सूचना देने पर मृत्यु हो जाने का भय दिखाकर पैसा ले लिया जाता है। इसी तरह प्रार्थी को भय दिखाकर 40,000 रूपये ले लिया गया था। मामले की सूचना गुण्डरदेही पुलिस को मिलने पर तत्काल मुंदेरा स्थित डेरा में पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई। आरोपीगण राज कुमार पटोती पिता स्व0 लंखाराम पटोती जाति गोड उम्र 50 वर्ष सा0 कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग एव श्रीमति भगवती ऊर्फ लक्ष्मी पटोती पति राज कुमार पटोती जाति गोड उम्र 45 वर्ष सा0 कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से 30,000 रूपये रकम जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

इससे जुड़ी पहली खबर यहां से पढ़े

You cannot copy content of this page