DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE-जब सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन पर पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा कहने लगे एसपी साहब यातायात विभाग के अधिकारी कर रहे हैं वसूली, ऐसे लोगों को तो तत्काल हटा देना चाहिए, देखिए खबर और वीडियो

देखिए वीडियो भाषण में क्या बोले पूर्व विधायक

बालोद। पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग द्वारा सोमवार की शाम से जिले में सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद पहुंचे थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा कर रहे थे। जब उद्बोधन के लिए उन्हें बुलाया गया तो पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा सीधे उद्बोधन में विभाग पर हमला बोलते हुए कहने लगे कि यहां के प्रभारी सिन्हा ठीक नहीं है।

यातायात विभाग के अधिकारी बहुत वसूली कर रहे हैं। यह सही बात है। इनकी बहुत शिकायत है। एसपी साहब ऐसे अधिकारियों को तत्काल हटा देना चाहिए। एक स्कूटी चालक का ₹35000 फाइन करवाया गया है। अब भला वह कहां से पैसा देगा। मंच पर एसपी ,कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बैठे हुए थे। उनके मुंह से यह शब्द निकलने के बाद मानो दर्शक दीर्घा में एक सन्नाटा छा गया और लोग देखने लग गए कि पूर्व विधायक ने ऐसा क्यों कह दिया।

वही जब हमने इस मामले में यातायात के प्रभारी आर एस सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जिस स्कूटी चालक पर कार्रवाई की बात कर रहें हैं वह शराब के नशे में था और वैसे भी फाइन लगाने वाले हम कौन होते हैं। वह तो माननीय जज साहब ने फैसला दिया है। हम तो बस केस कोर्ट में पेश करते हैं। जो भी कार्रवाई होती है नियमों के तहत ही होती है।

आयोजन की विस्तृत खबर दूसरे भाग में

You cannot copy content of this page