DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BigBreakingNews- नेशनल हाईवे पुरूर चारामा मार्ग पर घाटी के पास फिर हुआ हादसा, बोलेरो ने बाइक को लिया चपेट में, तीन की हालत गंभीर, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/गुरूर। गुरुर ब्लॉक के पुरुर चारामा नेशनल हाईवे पर ग्राम मरकाटोला घाटी के पास कुछ देर पहले ही एक सड़क हादसा हो गया है। हादसा इतना गंभीर है कि बोलेरो ने बाइक को चपेट में लिया है और बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

जिन्हें संजीवनी 108 के जरिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुर पुलिस इस मौके के लिए रवाना हो गई है। टीआई अरुण नेताम का कहना है कि घायलों की पूरी डिटेल नहीं मिल पाई है।

टीम भेजी गई है तो वही इधर प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो औरी आश्रम की बताई जा रही है। जिसमें 4 से 5 लोग सवार थे। बोलेरो सवार लोगों को कोई चोट नहीं है तो वही बाइक में 3 लोग सवार थे। बाइक मुजाल गोंदी का राकेश चला रहा था। जो अपने दो दोस्त देवदत्त और तीरथ को ग्राम मरकाटोला में छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी और यह घटना हुई।

You cannot copy content of this page