DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरू प्रवक्ता से जिला सतनामी समाज ‌की सौजन्य मुलाकात, रखी समस्या

बालोद – जगत गुरु रुद्र ‌गुरु के प्रवक्ता डॉ कौशल का बालोद जिला प्रवास के दौरान रेस्ट हाउस बालोद में सतनामी समाज के जिला सतनामी समाज के वरिष्ठ ‌सामाजिक जन सौजन्य मुलाकात कर जिला के सामाजिक गतिविधि‌ पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। जिला प्रतिनिधि पवन जोशी  ने समाज की विभिन्न पहलुओं पर अवगत कराया। जिस पर गुरु प्रवक्ता कौशल ने समाज को आश्वस्त किया कि समाज के समस्याओं को जगत गुरु रुद्र कुमार केबिनेट मंत्री को समाज ‌की समस्या को अवगत करा कर हल करने की बात कही। उक्त अवसर में विजय बघेल प्रदेश संयोजक, दिनानाथ चेलक जिला अध्यक्ष, अ.जा. कांग्रेस कमेटी, शशी बंजारे, अध्यक्ष गुण्डरदेही, प्रेम दास टंडन, जि.संरक्षक, निर्मला बंजारे, पूर्व कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण बघेलजीवन बंदे, संतराम बंजारे, मोहन चतुर्वेदी, जि.यु. सतनामी समाज अध्यक्ष बालोद, नीतू चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page