DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मांगो को पूरा करने पर देवेंद्र साहू ने जताया जिला प्रशासन का आभार, बेरोजगारों को मिला न्याय

बालोद। राजस्व विभाग में हो रही भर्ती में बरती जा रही अनियमितता को लेकर देवेंद्र साहू सहित कई स्थानीय बेरोजगारों द्वारा आंदोलन करते हुए इस परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई थी और अंततः प्रशासन ने उक्त भर्ती को निरस्त कर दिया है। जिस पर देवेंद्र साहू ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा भर्ती निरस्त किए जाने से बेरोजगारों के हित में फैसला हुआ है। न्याय संगत तरीके से अब भर्ती होनी चाहिए। पूर्व में जो नियम कायदे अपनाए जा रहे तो उसमें काफी त्रुटियां थी। जिसको लेकर विरोध किया जा रहा था और हमने साथियों सहित कलेक्टोरेट के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया था। बालोद जिला प्रशासन कलेक्टर का बहुत-बहुत धन्यवाद की अभ्यर्थियों की हित को ध्यान रखते हुए हमारे आंदोलन सफल रहा और हम लड़े और जीते। इसके लिए जिला प्रशासन का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। आगे अगर किसी भी तरह की भर्ती होती है उसमें बालोद जिला को प्राथमिकता मिले और अनुभव के आधार पर भर्ती हो। सत्यापन पारदर्शी हो इस आधार पर भर्ती करें और इस विवादित भर्ती को निरस्त करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। देवेंद्र साहू ने बताया कि हमने विभिन्न तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन के सामने बात रखी थी। जैसे राजस्व विभाग में जो भर्ती निकली है उसमें बहुत सारी खामियां थी। किस आधार पर भर्ती लिया जा रहा था उसमें पारदर्शिता में कमी नजर आई।

सत्यापन में कमी नजर आई। इसके आधार पर हमने 3 घंटे बारिश में हड़ताल किया। उसके बाद डेढ़ घंटा जिला प्रशासन से डिप्टी कलेक्टर से बात हुई उसके बाद इस प्रक्रिया को निरस्त की मांग रखी और अंततः न्याय की जीत हुई। बालोद जिला युवाओं की जीत हुई और आगे भी हम लड़ाई जारी रखेंगे।

You cannot copy content of this page