DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा की टीम की हुई घोषणा, जिलाध्यक्ष बने तोमन सहित अन्य दिग्गजों को मिली जगह, अब भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर टिकी निगाहें

बालोद। भाजपा द्वारा किसान मोर्चा की टीम का गठन कर दिया गया है। बालोद जिले में महामंत्री रहे तोमन साहू को प्रमोट करके अब किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। वे विद्यार्थी परिषद के पूर्व अध्यक्ष थे। छात्र संघ व जन भागीदारी समिति कॉलेज के अध्यक्ष भी रहे। 2000 से राजनीति में हैं। युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष व मंत्री भी रहे।


इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व में विधायक प्रत्याशी रहे कोहंगाटोला के पवन साहू को प्रदेश मंत्री, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अन्य युवा नेताओं को प्रदेश टीम में शामिल किया गया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय व संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षो की घोषणा की है।

पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रहे चेमन देशमुख व नागेंद्र चौधरी को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।वही भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सोमेश साहू को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दिया गया है।

इस गठन के बाद भाजपा में नए समीकरण बनने लगे हैं। तो वहीं अब निगाहें भाजयुमो जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी हुई है। लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही है। लेकिन घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसी महीने भाजयुमो अध्यक्ष की भी घोषणा होगी।

अनुमान है कि नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। कुछ नामों की चर्चा पहले से चल रही थी। जिन्हें प्रदेश किसान मोर्चा की टीम में जगह दे दी गई है। अब जो दो से तीन नाम बचे हुए हैं, उनकी चर्चा है उन्हीं में से एक को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश कमेटी को नाम भेजा जाएगा। जिसमें 1 नाम तय होगा। काफी विचार मंथन के बाद इस पर फैसला होना है। इसलिए भाजपा इस पर जल्दबाजी नहीं कर रही है।

You cannot copy content of this page