बालोद। शनिवार को झलमला के साहू सदन में जिला सरपंच संघ की पहली बैठक हुई। जहां पर संगठन की मजबूती व सरपंचों की समस्या पर चर्चा के साथ साथ आगामी जिला स्तरीय प्रथम सरपंच सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी रणनीति बनी। 27 जनवरी से 30 जनवरी के बीच उक्त सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित होना है। जिसको लेकर सरपंचों संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा की। वहीं आयोजन स्थल के लिए टाउन हॉल को प्रस्तावित करते हुए बैठक के बाद भवन का निरीक्षण भी किया गया।

जिला सरपंच संघ के गठन के बाद यह पहली बैठक थी तो वही आने वाले दिनों में होने वाले सम्मान समारोह व सरपंच सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। अभी उनसे बातचीत नहीं हुई है। तारीख कंफर्म होने के बाद आगे की तैयारी होगी। इस सम्मेलन में जिले भर के 450 पंचायतों से सरपंच शामिल होंगे। वहीं अपनी मांगों को लेकर मुखर होंगे। आज की इस प्रथम बैठक में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी, संरक्षक डॉ नारायण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण साहू, डोमन देशमुख, पोषण देवांगन जिला उपाध्यक्ष व लोहारा अध्यक्ष, ओंकार साहू ,दिनेश सिन्हा, मुरलीधर भुआर्य, दानेश्वर सिन्हा, ममता, दिनेश्वरी सिन्हा, संतराम तारम,गिरीश निर्मलकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कुमार साहू, डौंडी सरपंच संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिन्द्रामे, जिला उपाध्यक्ष चिदाकाश आर्य, चंद्रलेखा पायला, किरण लोनहारे, मीणा रंगारे, रेणुका गजेंद्र, दिनेश्वरी सिन्हा, देवनारायण साहू, गणेशराम सेवता, बुढ़ान सिंह उइके, मुरलीधर भुआर्य, लच्छू राम देशलहरे, सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
