DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में फिर हादसा, हाईवा और ट्रक में टक्कर,देखें तस्वीरें, कहां पर हुई

बालोद/ डौंडी लोहारा। नए साल से हादसों का सिलसिला जारी है। अब एक और हादसा डौंडी लोहारा में सामने आई है। जहां अंडी मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने एक हाईवा और एक ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिससे हाईवा सड़क पर पलट गई तो वहीं ट्रक की हालत भी खराब है। उक्त घटना आज सुबह 5:45 बजे की है। हाईवा में रेत भरी हुई है। आमने सामने टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई। जिससे आसपास के लोग बाहर निकले तब तक हाईवा पलट गई थी। आनन-फानन में लोगों ने दौड़कर चालकों को बाहर निकाला। गनीमत किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है। दोनों में आमने सामने टक्कर हुई है। देखिए तस्वीरें।

You cannot copy content of this page