DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन 7 अक्टूबर को

बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी व किसानों की मांगों को लेकर भाजपा जिला के पांचो ब्लॉक मुख्यालय बालोद, गुरुर, गुंडरदेही, डौंडी, डौंडीलोहारा मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा जिला बालोद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों के हित में लाए कृषि बिल का कांग्रेस सरकार झूठा प्रचार कर किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है, किसानों के हित में भाजपा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 7 अक्टूबर को तहसील मुख्यालयों में दोपहर 1:00 से 4:00 बजे के बीच धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें किसानों की मुख्य मांगे शासन द्वारा धान खरीदी 1 नवंबर से आरंभ किया जावे, कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र के अनुसार 2 वर्ष का बकाया बोनस तत्काल किसानों को दिया जाए, गत वर्ष धान खरीदी की अंतर राशि की दो किस्तों को एकमुश्त भुगतान किया जाए, अतिवृष्टि ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए छति पूर्ति शासन द्वारा तत्काल किया जाए, गिरदावरी व अन्य अनुचित कारणों से किसानों का रकबा कम ना करें, केंद्र सरकार 60 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने को तैयार है, ऐसे में राज्य सरकार को 15 क्विंटल के स्थान पर 20 क्विंटल किसानों से धान खरीदी किया जाए, बीज उत्पादक किसानों का बीज निगम से पूर्व के 2 वर्ष का बोनस का भुगतान किया जाए, गन्ना किसानों के आर्थिक उन्नयन की ओर तत्काल प्रबंध करें, नकली दवाई खाद निर्माता व विक्रेताओं को पड़ताल कर तत्काल कानूनी कार्यवाही किया जाए, ऐसे अनेको प्रदेश व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मण्डावी, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव के नेतृत्व में बालोद शहर व ग्रामीण मंडल द्वारा धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता सांसद मोहन मंडावी व जिला महामंत्री प्रमोद जैन, गुंडरदेही व अर्जुन्दा मंडल द्वारा गुंडरदेही के धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष व वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, डौंडीलोहारा खेरथा मंडल द्वारा डौंडीलोहारा के धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता किशोरीलाल साहू, महामंत्री जिला भाजपा, देवेंद्र जायसवाल पूर्व महामंत्री जिला भाजपा, गुरुर मंडल तहसील मुख्यालय में मुख्य वक्ता पवन साहू, किसान नेता व सुशीला साहू, उपाध्यक्ष भाजपा जिला, यादराम साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जिला भाजपा, डौंडी व दल्लीराजहरा के धरना में डौडी मे मुख्य वक्ता सोमेश साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, होरी लाल रावटे, सदस्य जिला पंचायत बालोद रहेंगे। उक्त धरना प्रदर्शन में जिले के समस्त प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त कार्यकर्ता व किसान जन उपस्थित रहेंगे।

शहर में होगा प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आव्हान पर भाजपा शहर एव ग्रामीण मंडल बालोद द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में मोहन मंडावी, सांसद कांकेर लोकसभा, राकेश यादव प्रदेशमंत्री भाजपा, कृष्णकांत पवार, जिलाध्यक्ष, प्रमोद जैन, महामंत्री जिला भाजपा व अन्य शामिल होंगे। दिनाँक 7/10/2020 को समय 1 बजे 4 बजे तक, जय स्तम्भ चौक बालोद में किसानों के विभिन्न समस्याओं मांग लेकर यह धरना आयोजित है।

You cannot copy content of this page