DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लमती में खरखरा नदी उफान पर, डूबे पास के मकान, ग्रामीणों ने ऊंचाई में जाकर बचाई जान, देखिए कलेक्टर ने क्या की है लोगों से अपील

बालोद। डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम लमती में खरखरा नदी उफान पर है। जहां पर नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों के घर आधे डूब चुके हैं। जिससे ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए वहां से पलायन कर ऊंचे स्थान पर पनाह लिया है। ग्रामीण एलके रावटे ने वहां के हालातो के बारे में तस्वीर भेज कर हमें बताया कि सोमवार को स्थिति ज्यादा बिगड़ी। घरों में लगभग तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का ऐसी स्थिति में रहना मुश्किल है तो वह वहां से निकलकर ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं। स्थिति कब तक सामान्य होगी अभी कुछ कह नहीं सकते । प्रमुख रूप से रैन सिंग खरे, गाड़ा राम शिवाने सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में पानी घुसा हुआ है। मवेशियों के रखे जाने वाले स्थान पूरी तरह से डूब चुके हैं। जरूरी सामान लेकर पीड़ित ग्रामीण ऊंचे स्थान पर चले गए हैं।

लगातार हो रहे तेज बारिश के देखते हुए कलेक्टर ने की
आम जनता से सावधानी बरतने की अपील

कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विगत कुछ दिनों से प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिले के आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि बालोद जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों एवं नीचले इलाकों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे कठिन समय में जिले के आमजनों से अपील की जाती है कि वे नदी नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं।

You cannot copy content of this page