DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल

बालोद। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जुलाई को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 21 जुलाई को प्रातः 10.35 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.05 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा तहसील के ग्राम बड़े जुंगेरा पहुंचेंगे। वहां वे जामड़ी पाटेश्वर आश्रम प्रातः 11:10बजे से 12.10 बजे तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.15 बजे जामड़ी पाटेश्वर आश्रम से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।-

You cannot copy content of this page