DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा में हुआ साइकिल वितरण, विधायक ने साइकिल चलाकर देखी गुणवत्ता

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय अर्जुंदा में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी की 76 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। विधायक ने योजना को शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को बढ़ावा देने अनुकरणीय पहल बताया। योजना के माध्यम से ऐसे होनहार विद्यार्थी जो आवागमन की सुविधाओ की अभाव में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते थे, ऐसे छात्राओं के लिए यह योजना शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने मजबूत कड़ी का काम कर रही है।

इससे छात्राएं शिक्षित होकर समाज को नई दिशा में जोड़ने का काम करेगी।विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भूपेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती नूतन गजेंद्र , प्रधान पाठक श्री मिथिलेश प्रसाद शर्मा , व्याख्याता श्री एस.के. निषाद , सागर साहू एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस दौरान अंत में विधायक ने स्वयं एक छात्रा को साइकिल पर बिठाकर साइकिल को परिसर में चलाकर उसकी गुणवत्ता को परखने की कोशिश की।

You cannot copy content of this page