DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा में हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा तीन नग तीन सीटर चेयर भी कराया गया उपलब्ध

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा नगर में शिवलिंग की स्थापना की गई। वार्डवासियों द्वारा वर्षों से की जा रही मांग पूरी होने पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और दयालु राम कोसमा एवं सदाराम खांडेकर के सानिध्य एवं करकमलो से भगवान भोलेनाथ शिवलिंग नंदी महाराज की राजू महाराज के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा करते हुए स्थापित किए गए। जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा तीन नग 3 सीटर चेयर उपलब्ध कराया गया। ताकि शिव भक्तों को बैठने की व्यवस्था की सुविधा मिल सके और आने वाला समय में उक्त स्थान का सौंदरीकरण करने की बात कही गई। जिससे वार्डवाशी खुश नजर आए।

नगर के वार्ड वासियों को शिवलिंग स्थापना की बधाई देते हुए कहा की यह सब आप सभी लोगों के जन सहयोग से संपन्न हुआ है। इसलिए आप सभी नगर वासी बधाई के पात्र हैं । इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू पार्षद झुमुक कोसमा, राम सिंह खरे, सदा राम खाण्डेकर, अक्तू राम कोसमा, अमृत लाल खरे, प्रदीप भुआर्य, श्याम सुंदर यादव, दयालु राम कोसमे नरेंद्र ठाकुर प्रकाश कोसमा चंपी खरे गीता चौहान हुलसा साहू धनिया बाई पटेल सभी समाज के महिलाएं और नगर की माता बहने उपस्थित रही। भगवान शिव जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा होने से सावन के माह में वार्ड क्रमांक 8, 9, 10 और 11 वार्ड वासियों में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने के लिए भारी उत्साह देखा गया और सभी ने खुशी जाहिर की।

You cannot copy content of this page