DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा में प्राथमिक विभाग के शिक्षको का हुआ स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण

बालोद। डौंडी लोहारा में प्राथमिक विभाग के शिक्षकों का 15 से 20 जुलाई तक प्रथम चरण का स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण विकास स्रोत केंद्र लोहारा में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों को अंग्रेजी विषय के प्रति निपुण बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में विकासखंड के 60 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप श्री भट्टाचार्य सर एवं प्रशाद मेडम को नियुक्त किया है। जो विगत 4 दिनों से परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे है। प्रशिक्षण के चौथे दिवस विकासखंड शिक्षाअधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा ,सहायक विकास खंड शिक्षाअधिकारी श्री अश्वन साहू का एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री दिनेश मालेकर का प्रशिक्षण स्थल पर आगमन हुआ। सभी ने प्रशिक्षण की गतिविधि देखी व निरिक्षण किया और सभी शिक्षकों को कहा कि अंग्रेजी विषय के प्रति झिझक को दूर करने और सिखने के प्रतिफल से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

जिससे अध्ययन अध्ययापन में सुविधा हो और बच्चों को इसका लाभ मिल सके। विकासखंड स्रोत समन्वयक मालेकर ने कहा हर प्रशिक्षण का अपना महत्व होता है और हर प्रशिक्षण से हमें कुछ न कुछ नया सिखने को मिलता है। अंत में सभी अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षनार्थियो का प्रशिक्षण में शत प्रतिशत उपस्थिति के सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

You cannot copy content of this page