DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शास उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पटेली में हुआ निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण कार्यक्रम

डौंडी। शुक्रवार को आदिवासी अंचल डौंडी के संकुल केंद्र पटेली अंतर्गत संचालित हायर सेकंडरी विद्यालय पटेली के 29 बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत जनप्रतिनिधियों के हांथो साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। प्राचार्य जे एल भुआर्य एवं साइकिल प्रभारी ने बताया शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत विद्यालय के 29 पात्र बालिकाओं को साइकिल वितरण का कार्य किया गया।


उपस्थित अतिथियों ने अपने सम्बोधन में बालिका शिक्षा को बढाने इस योजना की सराहना किये। और साइकिल से सुरक्षित आने जाने के लिए प्रेरित किये।
इस अवसर पर सरपँच राधा रावटे, पूर्व smdc अध्यक्ष ललित कुमार उइके, नीलम साहू, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर लाल ठाकुर,बी एल साहू एस के रावटे ,एन के सपहा, टेकराम बढाई संकुल समन्वयक बी एम साहू एवं समस्त शिक्षक व ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page