बालोद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला बालोद, संयोजक मण्डल के द्वारा शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रांतीय संयोजक मण्डल प्रमुख दानिराम वर्मा ने मार्गदर्शन किया। सियान मंच से जगदीश देशमुख, बी०आर०बेलसर,लीलाधर साहू मुख्यरूप से उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ सयोंजक मण्डल के प्रांत प्रमुख दानिराम वर्मा ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है,समाज को छात्र छात्राओ के माध्यम से सही दिशा देना शिक्षक का कार्य है,छात्रहित,शिक्षकहित के साथ-साथ राष्ट्रहित को अपना ध्येय बनाकर हमसब कार्य करे और शिक्षा के कार्य पर बदलाव लाये। उन्होंने नई शिक्षा नीति की बहुत सी बारीकी पर भी प्रकाश डाला। संयोजक मण्डल के नेतृत्व में संघ के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान पर जोर दिए।सभी पदाधिकारीयों ने अपने विचारों को रखकर प्रान्त प्रमुख जी से एल . बी सवर्ग के शिक्षकों की समस्याओ को क्रमशः रखा । केंद्र के समान महंगाई भत्ता जो लंबित है उसको तत्काल दिया जाए, साथ ही उच्चतर वेतनमान की व्यवस्था, नियुक्ति तिथि से पेंशन की व्यवस्था ,विभिन्न वर्ग में वेतन विसंगति का निराकरण, सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य सहायक संचालक तक पदोन्नति का रास्ता बनाने, विभिन्न केडर व्यवस्था की समीक्षा व सुधार ,आत्मानंद योजना की समीक्षा व सुधार ,अनावश्यक प्रशिक्षण एवं शालाओं में हो रहे प्रयोगों पर रोक लगाने, प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकेंडरी तक सेटअप में सुधार कराने की बात को शासन प्रशासन तक पहुचाने की बात कहे। सियान मंच के जगदीश देशमुख ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना एवं छात्र हित में कार्य किया जाना छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का ध्येय कार्य होगा।। संगोष्ठी में जिला सयोंजक बिरेन्द्र देशलहरे, ने बताया कि जिले में 30 अगस्त तक व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया और सभी शिक्षकों से अपील किया है ,कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की सदस्यता अधिक से अधिक लेकर छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त संगठन का आजीवन सदस्य बने। गोष्ठी में प्रमुख रूप से गजेंद्रपुरी गोस्वामी,लोमन राणा,राजेश पिस्दा , एल डी साहू,अजय शर्मा, राजेश साहू,मनीष यादव,चेतन यादव ,नरेंद्र जांगड़े ,जयकांत पटेल, ओमप्रकाश गेडरे, लोकेन बगेल , महेंद्र पेटेल, मनहरण डहरे, पंकज सोनी, सुरेश देशमुख, विकास शर्मा डामन सहारे,निसार खान, गेंदलाल साहू,गिरीश हरमुख, हेमलाल सहारे ,प्रवीण सहारे, लेख राम सोबोईर,के साथ सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही। जिला संयोजक वीरेंद्र देशलहरे ने आभार प्रदर्शन किया। गजेंद्र पुरी गोस्वामी ने संगठन मंत्र का सामूहिक वाचन कराया पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ। यह जानकारी वीरेन्द्र देशलहरे
जिला संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बालोद ने दी।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला बालोद, संयोजक मण्डल के द्वारा किया गया शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
