DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश के पानी को बचाने के लिए निकली जागरूकता रैली

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में अजय मुखर्जी प्राचार्य के संरक्षण, व डॉक्टर बी .एल .साहसी व्याख्याता के निर्देशन में शासन के आदेशानुसार वर्षा जल संचयन के प्रचार- प्रसार हेतु छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। जो कि विद्यालय प्रांगण से निकलकर पंचायत भवन होते हुए-कुआं चौक, चौपाल चौक, आंगनबाड़ी होते हुए महात्मा गांधी पहुंचने के पश्चात पुनः विद्यालय पहुंची। उसके बाद सभा के रूप में तब्दील हो गई। गली भ्रमण के समय छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व नारा लगाए। इस दौरान मुखर्जी सर ने कहा कि आज हमें जल की महती आवश्यकता है। व्यर्थ पानी बहने ना दे। इससे जल संकट उत्पन्न होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर साहसी ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि- जल ही जीवन है ,उसके अभाव में हमारा जीवन सुरक्षित रह पाना मुश्किल है, तथा प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग का होना आवश्यक है, ताकि जल का स्रोत पृथ्वी में समाहित हो सके। वाय. एस. मरकाम वरिष्ठ व्याख्याता ने कहा कि – आज जगह-जगह सीसी रोड का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते पानी पृथ्वी में ना जाकर बह जाता है, फल स्वरूप जलस्तर मे भारी गिरावट आई है ,जो की चिंता का विषय है, तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है इस दौरान सी. जी. पटेल व्याख्याता, जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम ,ललित देवहारी, श्रवण यादव , खगेश ठाकुर, कुशल देवदास उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page