DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा से मुलाकात और उनके समझाइश के बाद (सेवाकर्ता ईकाईयो) ठेकाकर्मी हड़तालियों ने की हड़ताल समाप्ति की घोषणा

रायपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थापित सौर संयंत्रों के संधारण एवं रखरखाव करने वाले (सेवाकर्ता ईकाईयो) ठेकाकर्मी कर्मचारी विभिन्न मांगो को लेकर 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए थे जो लगातार अपने मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंप रहे थे। उक्त हड़ताल में बैठै सेवाकर्ता ईकाईयों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को क्रेडा विभाग के सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा से मिला और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। इस दौरान श्री राणा ने उन्हें समझाया कि जो भी शासन का निर्देश होगा उसका पालन हमारे साथ आप सभी को भी करना है। शासन का जो भी निर्णय होगा उस निर्णय का सम्मान सभी को करना है। हमारा उद्देश्य प्रदेश के एक एक गांव को सौर ऊर्जा से रौशन करना है। उक्त समझाइश के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे सेवाकर्ता ईकाईयों ने तत्काल हड़ताल समाप्ति कर कार्य में पुनः लौटने की घोषणा की।

You cannot copy content of this page