DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल : संजय बैस जनपद सदस्य के आह्वान पर व्यापारी संघ ने किया जरूरतमंद बच्चों के लिए किया स्टेशनरी दान

मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद द्वारा लगाया गया डोनेशन बॉक्स

बालोद। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मिशन एजुकेशन सेवा कार्य पूरे भारत सहित विश्व के कई देशों में विगत 6 वर्षों किया जा रहा है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए स्टेशनरी सामाग्री जैसे पेन कापी,पुस्तक काफी, रबर पेंसिल, सहित अन्य सामग्री इकट्ठा कर सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद गरीब बच्चों को वितरित किया जाता है।

इसी के तहत सोमवार को मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद द्वारा कुसुमकसा में डोनेशन बॉक्स लगाया गया। जिसमें संजय बैस जनपद सदस्य के आह्वान पर व्यापारी संघ के व्यापारियों एवं राम जानकी समिति के सदस्य कुसुमकसा में स्टेशनरी डोनेशन किया गया। जिसमें संजय बैस जनपद सदस्य एवं राम जानकी समिति,प्रकाश चंद कुचेरिया व्यापारी संघ अध्यक्ष,संतोष जैन,समसेर खान,डाँ नसीम खान,हितेश गुप्ता,नीतिन जैन, विरेंद्र सिन्हा,योगेश साहू,आयुष साहू,मयंक जैन, गजेंद्र सिंह सेवक जेठवानी, पंकज जेठवानी,पप्पु साहू ,विजय जेठवानी,अशोक धरमगुडी़,किशोर श्रीवास,देवराज जैन,मोती लाल जैन, जसराज जैन,महेन्द्र परिहार,सौरभ गुप्ता,गिरिज सिन्हा,मुरली जेठवानी,एन. आर. भारद्वाज,हीरा सिंह राणा,सुखु राम कोसमा,हितेश भरद्वाज,पप्पु साहू सहित व्यापारी जन एवं मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page