DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में वृक्षारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव कार्यक्रम

बालोद। “पेड़ लगाए, जीवन बचाएं, इस धरती को स्वर्ग बनाए” थीम लेकर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों द्वारा लाए हुए पीला कनेर, सफेद कनेर, मोगरा, सजावटी पौधे क्रोटन, बोगेनविलिया(कागजफूल), मीठा नीम, नींबू, चीकू, रुद्राक्ष, चंदन, गरुड़, आम, पपीता, बेल, शहतूत,गेंदा, बोलिविया (चिरैया) आदि पौधों का विद्यालय परिसर एवं सरयू प्रसाद मिनी स्टेडियम के किनारे रोपण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पेड़ – पौधे बचाने से संबंधित स्लोगन, गीत, कहानी का वाचन हुआ। भैया- बहनों के द्वारा वृक्षारोपण पर निबंध एवं चित्रकला का आयोजन हुआ। जिसे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्मारिका 2024 के रूप में संरक्षित रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लीलाधर साहू ने “सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार” स्लोगन के साथ वृक्षारोपण के महत्व को बतलाते हुए उन्हें सुरक्षित करने हेतु बच्चों को शपथ दिलाई। विद्यालय के प्राचार्य दीनदयाल साहू ने सभी बच्चों, आचार्य परिवार को अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा वृक्षारोपण करने की आग्रह कर कार्यक्रम का समापन किया।

You cannot copy content of this page