DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोडेला में बाल कैबिनेट का गठन तेजस्वी बने प्रधानमंत्री

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला में सत्र 2024 25 के‌ पाल कैबिनेट का गठन किया गया ।

जिसमें शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के निर्देशन में महत्वपूर्ण पदों के लिए बैलेट पेपर के द्वारा मतदान किया गया ।
प्रधानमंत्री पद के लिए तेजस्वी वह कुमारी तान्या के बीच टक्कर के मुकाबला हुआ जिसमें तेजस्वी कुमारी तान्या मटियारा से चार मतों से विजयी हुई
इस तरह प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री पद पर तेजस्वी व तान्या मटियारा को बैच व टीका लगाकर प्रधानपाठक रमेश कुमार हिरवानी के द्वारा सम्मानित किया गया।पूरी प्रक्रिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत चुनाव प्रणाली से बच्चों को अवगत कराने के उद्देश्य बाल कैबिनेट का गठन किया गया साथ ही रमेश कुमार जी के द्वारा बाल केबिनेट के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनको अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का शपथ दिलाया गया ।चुनाव अधिकारी के रूप में रमेश कुमार देवांगन, संतोष शर्मा व दोमनलाल ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारी निभाई
अन्य पदों पर शिक्षा मंत्री मल्लिका, व खुश्बू,स्वास्थ्य मंत्री नागेश्वरी, कोमल पर्यावरण मंत्री हिरेन्द्र, अनामिका , खाद्य मंत्री झागेन्द्र , चांदनी सांस्कृतिक मंत्री गेशु, लव्या,सफाई मंत्री तोमेश्वर , सोनम अनुशासन मंत्री लक्ष्य , वंदना खेल मंत्री कुलदीप, शालिनी, इको क्लब प्रभारी मुस्कान , अमन छात्रा प्रतिनिधि डिम्पल निर्वाचित हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शाला परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दी गई व शाला संचालन में उनके सहयोग के लिए उनके दायित्वों का बोध कराया गया।

You cannot copy content of this page