बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल आज बालोद जिले के दौरे पर हैं। उनके जारी प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर 2:50 बजे उनका आगमन बालोद ब्लॉक के ग्राम परसदा (जगन्नाथपुर) में हो रहा है। अभी वे कचांदुर में पहुंच गए हैं। जहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके बाद उनका अगला पड़ाव गुंडरदेही के बाद परसदा ज है। परसदा ज के सरपंच पति घुराउ राम साहू ने बताया कि गांव में गौठान का लोकार्पण है। जिनके मुख्य अतिथि के रूप में नंद कुमार बघेल जी को आमंत्रित किया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़-मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल आज हैं बालोद जिले के दौरे पर ,2.50 बजे पहुंचेंगे परसदा, देखें पूरी जानकारी







