DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमरुवा में हुआ विकासखंड स्तरीय वृक्षारोपण, पौधों को वृक्ष बनाने लिया संकल्प

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के पत्रानुशार एवं राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी सी मरकले, जिला सचिव के एल गजेन्द्र, डीओसी प्रेमलता चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में प्रत्येक विकासखंड की तरह विकासखंड बालोद में भी शास. हाईस्कूल जमरुआ प्राचार्य अंजना बेक, सचिव रुपेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में वृक्षारोपण का आयोजन शासकीय हाई स्कूल जमरुआ में किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण मैदान जो चारों ओर से अहाता से सुरक्षित है एवं पर्याप्त जल की सुविधा है विद्यालय प्रबंधन समिति एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड बालोद के प्रत्येक विद्यालय से आए स्काउटर गाइडर, प्रभारी एवं बच्चों के साथ मिलकर 50 छायादार पौधा रोपा गया।

वृक्षारोपण के पश्चात शास. हाई स्कूल जमरूआ के स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बच्चों के द्वारा पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए विकासखंड सचिव रुपेन्द्र सिन्हा, गायत्री साहू ने शपथ दिलवाया।


इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष भादू राम सोनवानी विद्यालय के प्राचार्य अंजना बेक एवं वरिष्ठ गाइडर कमला वर्मा, जिला की ओर से अतिथि के रूप में उपस्थित जिला संगठन आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर ने क्रमशः वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण में हम सबकी भूमिका और सांस्कृतिक महत्व को बताकर उद्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, जमरूवा सरपंच इंदू सिन्हा, प्रबंधन समिति से कन्हैयालाल साहू धन सिंह साहू, ब्लॉक सचिव रुपेन्द्र सिन्हा, संयुक्त सचिव गायत्री साहू, नेम सिंह साहू, के आर साहू, लक्ष्मी कोशिमा, प्राचार्य अंजना बेक व्याख्याता पी आर साहू, कीर्ति अग्रवाल, टुमन सोनी, उषा चुरेंद्र, हितेश साहू एवं गणमान्य ग्रामीण जन एवं बालोद विकासखंड के विभिन्न विद्यालय से आए प्रभारी शिक्षक स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page