DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपभोक्ताओं से मिलकर रीडर ने किया मीटर में छेड़खानी, विद्युत कंपनी को हुई 5 लाख से ज्यादा की आर्थिक क्षति, एफआईआर की तैयारी

गड़बड़ी कर बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से भी होगी अब वसूली

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के कई गांव में एक मीटर रीडर होम प्रकाश साहू निवासी पेवरों और वीरेंद्र गंजीर एवं लोकेश गंजीर निवासी ग्राम धनोरा के द्वारा उपभोक्ताओं के मीटर में छेड़खानी कर पैसा लिए जाने और विद्युत कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाए जाने का मामला सामने आया हैं। जिसमें अकेले होमलाल द्वारा की गई गड़बड़ी में अब तक जांच में कंपनी को 525115 रुपए की आर्थिक स्थिति होने की पुष्टि हुई है। जांच उपरांत छत्तीसगढ़ स्टेट प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड गुरुर के वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता दुष्यंत कुमार पोया द्वारा थाना प्रभारी गुरुर को पत्र लिखकर उक्त मीटर रीडर के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के कंडिका (1) क ख के तहत एफआईआर दर्ज करने कहा गया है। विद्युत कंपनी के अफसरों से मिली
जानकारी अनुसार होमप्रकाश साहू द्वारा गुरुर उपसंभाग अंतर्गत छ.स्टे. पॉ. डिस्ट्री.कं. लिमि वितरण केन्द्र गुरूर में स्पॉट बिलिंग का कार्य विगत 09 वर्ष से किया जा रहा है। माह जून 2024 को विभाग की सतर्कता दल के द्वारा ग्राम धनोरा एवं खैरवाही में कई उपभोक्ताओ के परिसर में लगे घरेलू विद्युत मीटर का जांच किया गया। जिसमें पाया गया कि 06 नग मीटर में छेड़‌छाड़ करके वास्तविक विद्युत खपत को प्रभावित किया गया है अथवा पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है। जिससे विद्युत कंपनी को स्थल निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज भार की गणना के अनुसार राशि 525115 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। जिन उपभोक्ता के यहाँ कार्यवाही हुई है, उनसे पुछताछ के दौरान एक उपभोक्ता श्री पवन कुमार ने बताया कि मीटर में छेड़खानी मीटर रीडर होमप्रकाश साहू के द्वारा धनराशि लेकर किया गया है। इससे यह प्रतीत हो रहा है, कि इनके द्वारा पैसे लेकर कई उपभोक्ताओं के मीटर में छेडखानी कर विद्युत का अवैध रुप से उपयोग करवाने की संभावना है।

कई गांव में हुई है जांच, पाई जा रही गड़बड़ी, उपभोक्ताओं से भी होगी वसूली

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड गुरुर वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम भोथली, सुर्रा, धनोरा व खैरवाही में पिछले एक माह में सतर्कता विभाग दुर्ग व गुरुर दल के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर में लगे विद्युत कनेक्शन का जांच किया गया। जिसमें कई उपभोक्ता के मीटर में छेड़खानी कर विद्युत चोरी का मामला पकड़ा गया है। छेड़खानी किए गए मीटर को केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र भिलाई में परीक्षण पश्चात छेड़खानी की पुष्टि होने पर उक्त उपभोक्ताओं को धनराशि का भुगतान हेतु मांग पत्र प्रेषित किया गया है। उनमें से कुछ उपभोक्ता के द्वारा भुगतान किया गया है और जिन्होंने उपभोक्ता नहीं किया है उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कई उपभोक्ताओं ने मीटर में छेड़खानी के बाद बयान दिया है कि उनके मीटर में छेड़खानी मीटर रीडर होमेन्द्र साहू निवासी पेवरो, वीरेंद्र गंजीर एवं लोकेश गंजीर निवासी ग्राम धनोरा के द्वारा धनराशि लेकर किया गया है। जिस पर विभागीय कार्यवाही में उन रीडरों का अनुबंध समाप्त कर कार्य से हटा दिया गया है। पुलिस थाना गुरुर में एफआईआर करवाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page