DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माध्यमिक शाला कनेरी में बैगलेस डे पर हुआ बाल कैबिनेट का गठन, डॉक्टर डे भी मना 

गुरुर| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी, संकुल केंद्र कनेरी, विकासखंड – गुरुर में शनिवार को बैगलेस डे अंतर्गत बाल कैबिनेट का गठन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री मोनिषा यादव, उप प्रधान मंत्री दामनी सिन्हा, गृह मंत्री लिखन कुमार, वित मंत्री चेतना साहू, अनुशासन मंत्री लिसा बंजारे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भेवेंद्र कुमार, पर्यावरण सुरक्षा मंत्री खिलेश,गुंजित शिक्षा मंत्री मानसी, खाद्य मंत्री खुमेश कुमार, सांस्कृतिक मंत्री डिकेश कुमार जल संसाधन मंत्री दिवाकर कुमार, क्रीड़ा मंत्री अभिषेक, स्वास्थ्य मंत्री खिलेश को बनाया गया। कैबिनेट गठन प्रभारी शिक्षक सुश्री हेमलता साहू  एवं  श्रीमती इंद्राणी साहू के निर्देशन में किया गया तत्पश्चात सभी मंत्रियों को संस्था प्रमुख श्री नंद कुमार निषाद के द्वारा शपथ दिलाया गया। संकुल शैक्षिक समन्वयक कृष्ण कुमार साहू द्वारा बाल कैबिनेट के मंत्रियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन की जानकारी दिया गया. साथ ही सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा इससे समय प्रबंधन, आत्म विश्वास, नेतृत्व कौशल, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण आदि भावनाओं का विकास होता है। संस्था प्रमुख द्वारा सभी मंत्रियों की शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। बाल संसद के उपरांत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन कराते हुए जल संरक्षण की जानकारी दी गई।

तत्पश्चात राष्ट्रीय डॉक्टर डे मनाया गया जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र कनेरी से डॉक्टर दिलीप कुमार पटौदी एवं श्रीमती ऐमन नागवंशी अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनका शाला परिवार एवं बाल संसद के प्रधानमंत्री और मंत्रियों के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मौसमी बीमारी मलेरिया फाइलेरिया डायरिया आदि से बचाव एवं ओआरएस बनाने के संबंध में बच्चों को जानकारियां दी गई। इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षक  चलेश कुमार साहू,भागवत प्रसाद ठाकुर, नारायणी पटेल शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र कुमार साहू एवं आभार इंद्राणी साहू ने किया।

You cannot copy content of this page