
बालोद| भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 20 पाररास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया तत्पश्चात तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर उनके विचारों पर अपनी बातें रखी. उनके जीवन पर प्रकाश डाला. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश सोनी ने अपने बातों पर कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने एक विचार को लेकर अपने जीवन को जिया और उसको पूरा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. वे चाहते थे कि भारत में दो विधान दो प्रधान और दो झंडा ना हो कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो. इन्हीं सब बातों को लेकर इन सबको पूरा करने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी. भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अमित चोपड़ा व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने अपनी बातों में कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जनसंघ के संस्थापक थे हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. आज उनके जन्म जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं.

इसके बाद राष्ट्रीय भाजपा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी शहर के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत वृहद वृक्षारोपण अटल आवास के पास मुक्तिधाम पर किया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक, जिला मंत्री अंबिका यादव महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, पार्षद लेखन साहिरो,पार्षद सरोजिनी साहू,पूर्व पार्षद सुनीता मनहर,कमलेश गौतम,महेश पाठक,लोकेश साहू, डोमेंद्र साहू,दीपक कौशिक,मनोहर साहू,शशिकांत साहू,ओमप्रकाश साहू,गोलू साहू आदि कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे.
