DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा में हुआ छात्र पदाधिकारियो का गठन

बालोद। शहर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम बघमरा में संचालित प्रज्ञा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं संचालित है । जहां शनिवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य मनीषा यादव के नेतृत्व में छात्र संघ का गठन किया गया। पदाधिकारी के गठन में शालानायक कक्षा आठवीं से डुमेंद्र कुमार एवं उप शालानायिका पूर्वी विश्वकर्मा बनाए गये , अनुशासन प्रभारी पूर्वदीप एवं कावेरी , सांस्कृतिक प्रभारी सुमन एवं दानेश्वर , क्रीड़ा प्रभारी तनुष्का एवं तेजस , स्वास्थ्य प्रभारी इलेश कुमार एवं झांसी , स्वच्छता प्रभारी कुंदन एवं मीनाक्षी बनाए गए। इसी प्रकार हिंदी माध्यम में आठवीं से कक्षा नायक थामेश एवं उप कक्षानायक रिशिका , सातवीं से कक्षा नायक पुष्कर एवं उप कक्षानायक दानेश, छठवीं से कक्षा नायक रुद्र एवं उप कक्षानायक अविनाश , पांचवी से कक्षा नायक मोनीष एवं उप कक्षानायक यागिनी , कक्षा चौथी से कक्षा नायक युगांत एवं उप कक्षानायक त्रिषा , तीसरी से कक्षा नायक चेम्मन एवं उप कक्षानायक रिया, दूसरी से कक्षा नायक दीपांशी एवं उप कक्षानायक योगेश, पहली से कक्षा नायक महेन्द्र एवं उप कक्षानायक भाविक पटेल तथा अंग्रेजी माध्यम में चौथी एवं पांचवी से कक्षा नायक प्रियंका एवं याशवी , कक्षा तीसरी से कक्षा नायक लिशिका एवं देवांश , कक्षा पहली एवं दूसरी में कक्षा नायक हिमांशी एवं पार्थ बनाए गए। उसके पश्चात सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा के स्टाफ कविता विश्वकर्मा, गायत्री कुंभकार, रितु साहू, लीना साहू, रेखा भारद्वाज, इंद्राणी साहू , भूमिका साहू, डिलेश्वरी पटेल, ज्योति , लक्ष साहू, अंजली, राजश्री उइके, भुनेश्वरी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page