आज का पौधारोपण अगली पीढ़ी के लिए तोहफा



बालोद। ग्राम जमरूवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पौधा लगाओ अभियान के तहत शिवगंगा तालाब के किनारे पौधारोपण किया गया। तालाब के किनारे कुल 10 फलदार पौधे लगाए व पौधे की सुरक्षा को लेकर सजग भी हुए। इस मौके पर मदन साहू ने कहा मानव जीवन में पर्यावरण संतुलन रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए। खिलावन देवांगन ने कहा तालाब के किनारे जो पौधे लगाये गए हैं। उसकी रक्षा के लिए उसकी घेराबंदी की जाएगी। उधो राम सिन्हा ने कहा पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण करे ।इस मौके पर उत्तम साहू गौतम साहू नीलेश सिन्हा भी उपस्थित होकर पौधरोपण कार्य में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि आज का पौधारोपण अगली पीढ़ी के लिए तोहफा है।

You cannot copy content of this page