DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस का मौन प्रदर्शन- तख्तियां लेकर इशारे में कहने लगे बेटी हम शर्मिंदा हैं, देखिए तस्वीरें किस तरह से हुआ आज कांग्रेसियों का सत्याग्रह

बालोद/ गुंडरदेही। उत्तर प्रदेश के हाथरस की पीड़ित बेटी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा दोपहर 12 बजे से मौन धरना प्रदर्शन सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस भवन के सामने किया गया और राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन भी सौंपा गया इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने तख्ती लेकर ईशारे में कहा कि बिटिया हम शर्मिंदा हैं। तो वहीं मोदी और योगी सरकार को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया।

कांग्रेसियों ने योगीराज में बढ़ती गुंडागर्दी का विरोध किया। वहीं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष चंद्र प्रभा सुधाकर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष दीना राम चेलाराम रामजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरूटी, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,


पुरुषोत्तम पटेल ,चंद्रेश हिरवानी, रतिराम कोसमा, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, शंभू साहू, संजय चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य ललिता साहू, केशव शर्मा, हसीना बेगम, बंटी शर्मा, भोलाराम देशमुख, नारायण साहू, अनीता साहू , नौशाद कुरैशी सहित अन्य शामिल रहे

गुंडरदेही और अर्जुन्दा में भी हुआ प्रदर्शन

इसी तरह इस मुद्दे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा धमतरी चौक गुंडरदेही ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के द्वारा बाजार चौक दुर्गा मंच में प्रदर्शन किया गया । जिसमें सभी ने उत्तरप्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बर्बरता के खिलाफ मौन रह कर प्रदर्शन किया एवं हाथरस कांड पर कड़ी कार्यवाही की मांग रखी।

तत्पश्चात राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार गुंडरदेही को ज्ञापन सौंपा गया। मौन धरना प्रदर्शन में छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरे ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष सेवाराम पिपरिया,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा,नुरुल्ला खान, अशोक देवांगन, ऋषि बांडे ,सुरेश गांधी, मोहित मेश्राम , डालम पारख, राजू गुप्ता, संतु पटेल, भोजराज साहू,सलीम खान,के के राजू चंद्राकर,फैजबख़्स,जनपद सदस्य दीपक साहू बोदल,बलराम अंगारे,डॉ राम सिंह आदेश्वर देशमुख , लदुराम,युगांत चंद्राकर,सागर साहू(आई टी सेल जिलाध्यक्ष), वागीश बंजारे ,चित्रांश बंजारे, पूनम साहू,सरपंच रामेश्वर चंद्राकर,एल्डरमैन बलराम गुप्ता,लक्ष्मी सोनकर,रिजवान तिगाला,अभिषेक यादव,दिनेश चंद्राकर,पवन सिन्हा,मोंटू चंद्राकर,विजय चंद्राकर,निजानन्द चंद्राकर, डोमार साहू,गिरवर ठाकुर,श्रीराम ठाकुर सहित तीनों ब्लॉक के कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page