DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गन्ना किसान संघ ने रखी विधायक के समक्ष अपनी समस्या 

गुरुर| जिला गन्ना उत्पादक किसान संघ द्वारा प्रदेश के गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य 291 रुपए के अलावा 200 प्रति क्विंटल मांग के संबंध एवं शासन से जानकारी लेने के संबंध में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा से सौजन्य मुलाकात किये। विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा से जिला गन्ना किसान संघ द्वारा अवगत कराया गया कि इसके पूर्व में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों को 355 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया जा रहा था किंतु वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों के लिए अब तक प्रोत्साहन राशि की घोषणा नहीं की गई है. जिसके चलते गन्ना किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संघ के संरक्षक छगन देशमुख ने विधायक को जानकारी दी कि जिले में एकमात्र दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना संचालित हो रहा है. जिसे भी पर्याप्त मात्रा में गन्ने प्राप्त नहीं हो पाता. उन्होंने बताया कि अगर राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल  200 प्रदान की जाए जिससे कि जिले में गन्ना की फसल की कमी नहीं होगी एवं किसान प्रोत्साहित होकर गन्ने की फसल लेंगे, किंतु राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती है तो शक्कर कारखाना बंद होने की कगार पर आ जाएगा। इस अवसर पर गन्ना किसान संघ के संरक्षक छगन देशमुख उपाध्यक्ष गौचरण गजभीम संजय चंद्राकर कृपा राम साहू तेजराम साहू दुलारू राम साहू त्रिलोकी राम साहू चाणक्य यादव मनोहर लाल सहित गन्ना कृषक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page