पचमढ़ी में पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर जारी, शामिल होने गए हैं डौंडी क्षेत्र के बच्चे



बालोद| राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी में पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन 26 जून से 30 जून तक आयोजित है.

शिविर में सम्मिलित होने के लिए डौंडी ब्लॉक से 2 गाइड चमेली,महिमा , 5 स्काउट गौरव ,तुषार ,खिल प्रसाद , रेमन,सुनील,, सेजेस डौंडी, कुआगोंदी , सुरडोंगर, खैरवही,बालक डौंडी विद्यालय से एवं एक प्रभारी श्रीमती तनुजा बंजारे के साथ सलहई टोला रेल्वे स्टेशन से 25 जून को रवाना हुए । सभी बच्चों प्रभारी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे एस भारद्वाज ने बिस्किट एवं पानी बॉटल के देकर रवाना किए। विकासखण्ड सचिव श्री सेवाराम प्रेमन सर , सभी पालक ने रेल्वे स्टेशन में उपस्थित रहे सभी संस्था प्रमुख प्राचार्य के द्वारा शुभकामनाएं दिए ।

You cannot copy content of this page