DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादीशुदा होकर पति ने कर ली थी दूसरी शादी, तीन हैं बच्चे भी, पता चला तो पहली पत्नी ने की बालोद थाने में शिकायत,पढ़िए पूरा मामला!

बालोद| बालोद थाने में पति, पत्नी और वो यानि सौतन का एक मामला सामने आया है। जिसमें पति ने गुपचुप तरीके से एक अन्य महिला से शादी कर ली है। उनके तरफ से तीन बच्चे भी हैं। इस बात की जानकारी लगने के बाद पहली पत्नी ने बालोद थाने  में शिकायत की। मामला महिला सेल में भी चला है। बालोद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा  494,498A के तहत केस दर्ज किया है। बालोद थाना इलाके के एक गाँव की रहने वाली पत्नी ने पुलिस को अपनी आपबीती कुछ इस तरह बताई है आप भी पढ़िए … पत्नी ने बताया कि मेरा विवाह दिनांक 14 जून 2012 को पूरे रीति रिवाज के साथ मनीष(बदला हुआ नाम) के साथ हुआ था । और हमारा 8 साल का एक बेटा है । सितंबर 2020 में मेरे पति का ट्रांसफर खैरागढ़  स्थित पांडादाह में हुआ और वह मुझे भिलाई में ही छोड़कर पांडादाह चले गये और 15 दिन में एक बार या महीनो में एक बार आने लगे, इस पर मेरे द्वारा पूछे जाने पर गंदी- गंदी गालियां देते और मारपीट करने लगते थे उनके इस व्यवहार को देखते हुये मैने पता किया, जिस पर मुझे पता चला कि उन्होने …..फर्नांडिस नाम की महिला से गुपचुप तरीके से विवाह किया है, अभी वर्तमान में उस महिला से उनको 3 बच्चे भी है, इस घटना से मैं मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हुई हूं जिसके तहत 20 जून 2023 को मैने बालोद थाने में शिकायत दी जिसे महिला सेल भेजा गया जहां पर मेरे पति को बार- बार नोटिस देने तथा फोन से बुलाने पर भी वह नहीं आये और मुझे फोन से आश्वासन दिया कि वह दूसरी पत्नि के साथ नहीं रहेंगे तथा मेरे एवं मेरे बेटे का घ्यान रखेंगे जिसके चलते मैंने केस वापस ले लिया, मैंने उनका इंतजार किया, फिर से मेरे पति ने मुझे धोखा दिया और न ही वो मुझसे मिलने आए न ही बच्चे का ख्याल किया. 6- 7 महीनो तक मैंने काफी प्रयास किया कि वो संभल जाए, लेकिन मेरे पति ने कुछ भी सही करने की कोशिश नही की इसकी शिकायत मैंने 17 जनवरी 2024 को कलेक्टर (खैरागढ, छुईखदान, गंड़ई) तथा C.M.H.O (KCG.) एवं मिशन संचालक रायपुर में की थी जिसके चलते स्पष्टीकरण में मेरे पति द्वारा स्वयं दो पत्नी तथा 4 बच्चे स्वीकर किया गया है, जिस पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिसके चलते स्वयं कलेक्टर  द्वारा मिशन संचालक को इनकी सेवा समाप्ति की अनुशंसा की है जिसके चलते मेरे पति अपना जाब बचाने के लिए मुझसे मेरे भाई द्वारा समझौता करना चाहे और मुझसे मिले और 15 लाख का डिमांड करने लगे उस दूसरी औरत को छोड़ दूंगा कहकर, इससे पहले भी मेरे पति कई बार मुझसे कहकर मेरे पिता से पैसो की मांग कर चुके है और मेरे पिता, मेरी बेटी का घर न टुटे यह सोंचकर पैसे देते रहे है . मेरे पति द्वारा मेरे जीवन काल में दूसरी शादी करने, लगातार पैसो की मांग करने, धोखाधड़ी करने तथा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ित करने के विरूद्ध कार्यवाही की जाए यह मांग पुलिस प्रशासन से की । सबूत के तौर पर उन्होंने अपने  पति की दूसरी पत्नी एवं बच्चो की फोटोग्राफ एवं बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र, 3- 4 महीनो पहले गंदी- गंदी गालियो की चैट भी पेश की है.

You cannot copy content of this page