DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING-धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, जीजा के घर से खाना खाकर अपने घर जा रहे हैं साले की मौत, कोबा में हुआ हादसा

बालोद/ डौंडी लोहारा। ग्राम मालीघोरी से सुरेगांव मार्ग पर ग्राम कोबा के पास रात 8:30 बजे एक सड़क हादसे में अहिबरन नवागांव के रहने वाले तुकाराम तारम उम्र 35 साल की मौत हो गई। वह अपने जीजा के घर ग्राम खैरा से खाना खाकर अपने घर अहिबरन नवागांव बाइक से अकेले जा रहा था।

हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इस दौरान कोबा के पास धान से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। घटनास्थल पर ही सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर ट्राली खैरा के किसान की बताई जा रही है। जो धान बेचने के लिए टोकन कट जाने के कारण ट्राली में धान भरके कोबा में लाकर खड़ा किया था। डौंडी लोहारा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पीएम कल हो पाएगा। लाश को सड़क पर ही ढक कर सुरक्षित रखा गया है।

You cannot copy content of this page