DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- होटल वाले से 1 भजिया ज्यादा मांगा तो बढ़ गई बात, गुस्से में आकर होटल संचालक की पत्नी ने ग्राहक पर डाल दिया कढ़ाई का गर्म तेल, ग्राहक झुलसा


बालोद। बालोद जिला अस्पताल में ग्राम निपानी के व्यक्ति घना राम सोनी को भर्ती कराया गया है। जो गर्म तेल से झुलस गया है। इनके साथ एक होटल संचालक की पत्नी ने कढ़ाई का गर्म तेल उड़ेल कर उन्हें घायल किया है। घटना की शुरुआत एक भजिया ज्यादा मांगने से हुई। बालोद पुलिस ने घायल घनाराम सोनी की शिकायत पर होटल संचालक बल्ला की पत्नी बिंदु लता महार के खिलाफ धारा 294 आईपीसी, 324 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। घायल सोनी का कहना है कि गांव में गौठान के पास बल्ला नाम का व्यक्ति होटल संचालित करता है।

जहां वह 13 जनवरी को शाम 4.30 बजे भजिया लेने के लिए गया हुआ था। इस बीच जब बल्ला ने एक प्लेट में सिर्फ 4 भजिया दिया तो उन्होंने कहा कि एक भजिया एक्स्ट्रा दे दो। इस पर होटल संचालक बल्ला नाराज हो गया और एक्स्ट्रा भजिया देने से मना कर दिया। तब ग्राहक घनाराम सोनी ने कहा कि यहां तुम्हारे होटल के पास छोटे-छोटे बच्चे बैठकर गांजा पीते रहते हैं। तुम शराब गांजा बेचना बंद करो। इस पर बल्ला की पत्नी नाराज हो गई और कहने लगी कि तुम मेरे को शराब गांजा बेचने से मना करने वाले कौन होते हो और फिर ताव में आकर बल्ला की पत्नी ने कढ़ाई में रखे गर्म तेल को उनके सिर के ऊपर डाल दिया। जिससे चेहरा व पीठ के ऊपरी हिस्सा झुलस गया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को पुलिस केस दर्ज किया। घायल घनाराम का कहना है कि पुलिस द्वारा बड़ी घटना के बाद भी सामान्य धारा लगाकर कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page