DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में अब है खतरे की घंटी- 5 मुर्गियों में पाया गया बर्ड फ्लू पॉजिटिव, रिपोर्ट से जिले भर में हड़कंप, पोल्ट्री फॉर्म में दहशत

बालोद। विगत दिनों ग्राम गिधाली डौंडीलोहारा के एक पोल्ट्री फॉर्म में 210 मुर्गियों की मौत हो गई थी। जिससे बर्ड फ्लू का सन्देह मानते हुए पशु विभाग द्वारा भोपाल लैब जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 5 मुर्गियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिसके बाद से जिले भर में हड़कंप मच गया है। तो वही जहां पिछले दिनों कौए की मौत पर जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू निगेटिव आई थी। लेकिन अब मुर्गियों की मौत पर पॉजिटिव आने के बाद लोगों के बीच एक असमंजस बन गया है कि आखिर बर्ड फ्लू फिलहाल किस किस तक फैल रहा है। जांच के लिए गिधाली से 10 मुर्गियों का सैंपल भेजा गया था। जिसमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बालोद जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान प्रयोगशाला भोपाल के द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

You cannot copy content of this page