DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING- डौंडी लोहारा क्षेत्र में किसान से 49 हजार की लूट, दो बाइक सवारों ने रास्ता रोक दिया इस वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरा मामला, पुलिस जांच में जुटी


बालोद/ डौंडी लोहारा। डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में एक लूट की बड़ी घटना सामने आ रही है। लूट की यह वारदात नारगी के एक किसान के साथ हुई है। जो कि जिला सहकारी बैंक लोहारा से पैसा निकाल कर घर जा रहा था। इस बीच  रायपुरा से नारगी के बीच दो बाइक सवार आए और किसान से ₹49000 लूट कर फरार हो गए। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि लूट की घटना हुई है। मामले में तस्दीक शुरू कर दी गई है। अभी आरोपियों को पता नहीं चल पाया है। किसान की रिपोर्ट पर हम जांच में जुट गए हैं।

जानकारी अनुसार किसान का नाम कोमल सिंह खरे उम्र 50 वर्ष है जो लोहारा सहकारी बैंक से 49 हजार निकाल कर अपने गांव नारगी जा रहा था। तभी अज्ञात व्यक्ति जो मुंह मे कपड़ा लपेटे थे, के द्वारा रायपुरा और नारगी के मध्य दोपहर 1:00 बजे उनका रास्ता रोककर , बांये जेब से 49000 रुपये लूट लिए।प्रार्थी किसान ने शाम 4 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया  है। किसान के अनुसार आरोपी  काले रंग की मोटे चक्के वाली बाइक में आये थे। आरोपी सामान्य बदन, उम्र 40 से 45 वर्ष हैं। कपड़ा काले रंग का टी शर्ट और जीन्स पेंट पहने थे। दूसरा लड़के का हुलिया उतना ज्यादा  याद नहीं है।

You cannot copy content of this page