DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिता के जन्मदिन पर शिक्षिका बेटी ने लगाया बरगद का पौधा, संरक्षण का भी संकल्प

बालोद। आने वाले बरसात में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोग आगे रहे हैं।

इस क्रम में अपने पिता के जन्मदिन पर एक शिक्षिका बेटी ने भी एक पहल की। ग्राम जमरुवा में शिक्षिका पुष्पलता साहू ने अपने पिता सेवानिवृत्त शिक्षक चोवा राम साहू के 74वें जन्म दिवस पर तालाब के किनारे बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने कहा कि आज मानसून में देरी होती है। समय पर बारिश नहीं होती। खंड वर्षा होती है। इसके पीछे कई कारण है। जिसमें पर्यावरण असंतुलित होना भी है। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए और साफ हवा लेने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। विकास के नाम पर पेड़ तो काटे जा रहे हैं लेकिन बदले में पौधे लगाकर उसकी भरपाई नहीं हो रही। कुछ जगह हजारों पौधे लगा भी रहे हैं तो उनका संरक्षण नहीं होता। उन्होंने पर्यावरण की दिशा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूकता दिखाने और पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का बीड़ा उठाने के लिए भी प्रेरित किया। बरगद के पेड़ को सुरक्षित करने का शिक्षिका पुष्पलता साहू के परिवार ने जिम्मा उठाया है।

You cannot copy content of this page