DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में रात में पहुंची कोरोना वैक्सीन, नारियल फोड़ की गई पूजा, देखिए कब से लगेगा टीका

धमतरी/बालोद – जिले में 16 जनवरी वैक्सीन लगाने का शुरुआत किया जाएगा. जिसमें धमतरी जिले के लिए वैक्सीन पहुंच चुकी है. जिसको जिला ई वैक्सीन एवं कोल्ड चेन स्टोर में रखा गया है .डॉक्टर सीएमएचओ तुर्रे ने बताया की वैक्सीन प्रथम चरण के लिए वैक्सीन धमतरी पहुंच चुकी है. जिसके लिए लगभग तीन सेंटर बनाए गए हैं. इन तीन सेंटरों में से जिला अस्पताल सीएमओ ऑफिस भटगांव उप स्वास्थ्य केंद्र,और नगरी स्वास्थ्य केंद्र में यह वैक्सीन को पहले चरण में चिन्हांकित स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा. 3 हजार 400 डोज कोरोना वैक्सीन धमतरी पहुची है. जिसका जिला अस्पताल में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तौर तरीके से पूजा पाठ कर नारियल फोड़ कर कोरोना वैक्सीन का स्वागत किया गया.

जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से
बालोद जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के.सोनी ने बताया कि जिले के 03 संस्थाओं को टीकाकरण केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। टीकाकरण केन्द्र जिला चिकित्सालय बालोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में शासन द्वारा प्रेषित मार्गदर्शिका के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसकी माॅनिटरिंग कोविड-19 टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ भूमिका वर्मा द्वारा सतत् रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले को राज्य से कोविसील्ड वैक्सीन 7670 डोज आज प्राप्त हो जाएगी। जिसका रखरखाव जिला कोल्ड चेन सेन्टर बालोद में सुरक्षित रखा जाएगा। जिसके बाद इसका वितरण टीकाकरण केन्द्रों को नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन टीकाकरण केन्द्रों में प्राथमिक तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं (शासकीय एवं निजी) तथा इनसे जुडे़ मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में 100-100 हितग्राहियों को सेवा दी जाएगी।

You cannot copy content of this page