DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जोन स्तरीय FLN पर 4 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन जारी

डौंडी – वनांचल विकासखण्ड डौंडी जिला बालोद के बुनियादी शाला डौंडी मे प्राथमिक शाला के शिक्षकों का FLN पर आधारित 4 दिवसीय जोन स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ 12 जून को किया गया ।

यह प्रशिक्षण तीन चरणों मे आयोजित किया जाना है । जिसके अंतर्गत प्रथम चरण मे कक्षा एक से कक्षा तीन मे अध्यापन कराने वाले सभी शिक्षकों का 12 जून से 15 जून तक बुनियादी शाला डौंडी मे प्रशिक्षण आरंभ हुआ । इस प्रशिक्षण मे तीन जोन घोटिया, कुसुमकसा और बालक डौंडी के 142 शिक्षक उपस्थित हुए । प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस मे प्रशिक्षण कार्यशाला के अवलोकन हेतु बालोद जिला के जिला मिशन समन्वयक श्री अनुराग त्रिवेदी, LLF से महेश शर्मा और उत्तम साहू उपस्थित थे ।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री त्रिवेदी जी ने कहा कि – सभी शिक्षक प्रशिक्षण को गंभीरता से ले एवं कक्षा मे इसका क्रियान्वयन प्रभावपूर्ण तरीके से करे ताकि निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को 2026-27 तक हम सभी प्राप्त कर सके ।
लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक विजय साहू ने बताया कि, प्रशिक्षण मे मुख्य रूप से FLN के अंतर्गत बुनियादी भाषा शिक्षण और संख्या ज्ञान के तहत आने वाली चार खंडीय रूपरेखा, अभ्यास पुस्तिका और शिक्षक संदर्शिका का उपयोग, नवाजतन, जादुई पिटारा, पुस्तकालय आदि के बारे मे विस्तार से चर्चा किया जाना है ।
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने मे खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी जयसिंह भारद्वाज, खंड स्त्रोत समन्वयक डौंडी सच्चिदानंद शर्मा विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा । इस प्रशिक्षण मे मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे राजू देवदास, बसंतमनी साहू, जाइलेन्द्र रामटेके, तुकाराम साहू , लालमणि साहू, तृप्ति पॉल, खिलेश्वरी देवांगन, शोभा बेंजामिन, लीलाधर ठाकुर, रंजना साहू, मंजु लता श्रवण, विकास ठाकुर ने अपना योगदान दिया ।

You cannot copy content of this page