DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीनियर स्वयंसेवक राहुल निषाद ने किया 17 वी बार रक्तदान

बालोद ।शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद, राष्ट्रीय सेवा योजना के सीनियर स्वयंसेवक राहुल निषाद के द्वारा 17 वीं बार रक्तदान किया । राहुल निषाद ने बताया की मैं एक स्वयंसेवक हूं जो हमेशा समाज और देश की सेवा में योगदान देता हूं और मेरा सौभाग्य है कि मैंने 17वीं बार रक्तदान कर रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज की सहायता की उन्होंने हमेशा ऐसे ही समाज सेवा करने की बात कही और लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान महादान है जिसे करने पर स्वयं पर गर्व महसूस होता है ।सभी लोगों को इसकी भ्रांतियां से बचना चाहिए और अगर क्षमतावान हो तो जीवन में एक बार रक्तदान जरुर करना चाहिए। उनके इस पुण्य कार्य के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर जे. के. खलखो , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे , स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू , गजेंद्र ढीमर, डिलेश्वर देशमुख, लक्ष कुमार साहू ने सराहना की ।

You cannot copy content of this page