DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में 14 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

बालोद।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही द्वारा शुक्रवार 14 जून 2024 को सुबह 09 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में जेबीएम ग्रुप पुणे द्वारा 400 पोस्ट के लिए प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई के सभी ट्रेड में उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्राॅनिक्स में डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page