सबसे अधिक संख्या शिक्षक एल बी संवर्ग की, फिर भी समिति में क्यो नही,?
भर्ती तथा पदोन्नति में संसोधन हेतु बनाए गए समिति में एलबी संवर्ग से प्रतिनिधि शामिल किया जावे- टीचर्स एसोसिएशन
बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने भर्ती तथा पदोन्नति में संसोधन हेतु बनाए गए समिति में एलबी संवर्ग से प्रतिनिधि शामिल करने की मांग की है।जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 29 मई 2024 को आदेश जारी किया है जिसमें उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एवं इनकी अधीनस्थ संस्थाएँ (राजपत्रित भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2013), एवं समग्र शिक्षा में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के निर्धारित विभिन्न सेटअप का एकीकरण किये जाने तथा छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय एवं अलिपिक वर्गीय) सेवा भर्ती नियम 2013 संशोधित में उत्पन्न विसंगतियों के कारण भर्ती तथा पदोन्नति में अत्याधिक न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति होती आ रही है इन नियमों में समुचित संशोधन किया जाना प्रस्तावित है! इस बाबत् संचालनालय स्तर पर कार्यसमिति का गठन किया गया है जिसमें नियमित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्षों को शामिल किया गया है, जबकि शिक्षक एल बी संवर्ग के प्रतिनिधि शामिल नहीं किया गया है! टीचर्स एसोसिएशन ने मांग किया है कि यदि भर्ती / पदोन्नति नियम में कोई संशोधन किया जाना है तो आज शिक्षाविभाग में शिक्षक एल बी संवर्ग बड़ा कर्मचारी समूह है, इस निर्मित समिति में किसी भी शिक्षक एल बी संवर्ग के प्रतिनिधित्व के बिना भर्ती एव पदोन्नति पर एल बी संवर्ग के हित के विषयों पर चर्चा व निर्णय/ संशोधन पर प्रतिनिधित्व सही नहीं रहेगा! अतः संशोधन समिति में शिक्षक एल बी संवर्ग का भी प्रतिनिधित्व लिया जाना चाहिए।तथा एल संवर्ग के शिक्षक संगठनों की ओर से भी प्रदेश अध्यक्षों को समिति में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि भविष्य में पदोन्नति पर सर्वाधिक एल बी संवर्ग के शिक्षक ही प्रभावित व प्रक्रिया में रहेंगे!
