DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसद ने भाजपा को बताया कल्पवृक्ष, बोले यह सदैव शीतलता देती है


देवरीबंगला।भाजपा मंडल खेरथा द्वारा सांसद मोहन मंडावी का अभिनंदन आयोजित किया गया। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भेदभाव रहित पार्टी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। केंद्र सरकार ने 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश सरकार राशि का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा कल्पवृक्ष है और इसके नीचे शीतलता प्रदान होती है। कार्यकर्ता आज से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करें। अभिनंदन में मंडल अध्यक्ष दिनेश्वर बघेल, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनर्पेला, संदीप लोढा,किशोरी साहू, चेमन देशमुख, हरीश कटझरे, होरीलाल रावटे उर्मिला साहू, बिंदेश्वरी सिन्हा, धनेश्वरी ठाकुर, माया चंद्राकर, अंजनी साहू,खेमिन ढाले,ऐवनी साहू, सोहन कश्यप, उत्तम साहू, शशि देशमुख, किरण लोनहारे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनपद उपाध्यक्ष ने सांसद का मोमेंटो एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया।

You cannot copy content of this page