बालोद। सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कसही कला डौंडीलोहारा ब्लॉक में आज सुबह 11:00 बजे ट्रैक्टर पलटने से एक दुखद हादसा हो गया। जिसमें गांव के ही रहने वाले टाकेश कुमार साहू उम्र 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उनके ही भाई के खेत में हुआ। दरअसल में टाकेश और उनके भाई अलग-अलग रहते हैं। बड़ा भाई चुमेश साहू अपना ट्रैक्टर लेकर खेत मताने के लिए गया था। इस दौरान उनका ट्रैक्टर फस गया।

अपने ट्रैक्टर को निकालने के लिए उन्होंने अपने छोटे भाई मृतक टाकेश साहू को फोन किया। वह भाई की मदद करने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर वहां आया और टोचन करके जैसे तैसे फंसे हुए भाई के ट्रैक्टर को निकाल दिया।

लेकिन खुद के ट्रैक्टर को वापस खेत से बाहर निकालते समय ट्रैक्टर पलट गई और देखते देखते हुए इसके नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ से 2 घंटे बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करके उसकी लाश को बाहर निकाला गया।

ऐसी बड़ी खबर के लिए जुड़े ग्रुप से क्लिक करें नीचे
