DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- शराब के नशे में घर की पानी टंकी पर ही चढ़ा यह शख्स, करने लगा हंगामा, बैलेंस बिगड़ा, नीचे गिरा, हो गई मौत, धमतरी की घटना

धमतरी। शहर के ही 1 बठेना वार्ड में सोमवार को एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल में वार्ड का रहने वाला व्यक्ति शराब के नशे में चूर होकर अपने ही घर के छत के पानी टंकी पर चढ़ गया था और शोले फिल्म के स्टाइल में नशे में हो हंगामा कर रहा था। आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। लोग उसे उतरने के लिए भी मना रहे थे लेकिन वह तो नशे में चूर था। लोगों की बातें ही नहीं सुन रहा था। अपने आप हंगामा करने के बाद वह नीचे उतरने की कोशिश ही कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह टंकी से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। घटना के बाद परिजन व अन्य लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का नाम गोविंद पटेल पिता कुलेश्वर 31 वर्ष बताया जा रहा है। जब उसका बैकग्राउंड निकाला गया तो यह बात भी सामने आई कि वह आदतन शराबी भी था और सोमवार को सुबह से ही शराब पी रखा था। नशे में ही वह हंगामा करते हुए घर के तीन मंजिला छत की पानी टंकी पर चढ़ गया था।

You cannot copy content of this page