बालोद। धान खरीदी में सरकार के असहयोग से हो रही परेशानी के अलावा तीन काले कृषि कानून के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा आज पूरे प्रदेश भर में भाजपा कार्यालय व सांसद कार्यालय का घेराव किया गया। क्योंकि बालोद में सांसद कार्यालय नहीं है इसलिए जिला भाजपा कार्यालय का घेराव हुआ।

दोपहर 1:00 बजे युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आंदोलन प्रभारी व प्रदेश के सचिव दीक्षा पांडे के नेतृत्व में घेराव करने के लिए पहुंचे।

जिला भाजपा अध्यक्ष केसी पवार के घर के बाहर कुछ देर के लिए नारेबाजी की गई। फिर सभी आगे बढ़कर भाजपा कार्यालय के बाहर आए। जहां पर पहले से पुलिस प्रशासन तैनात थी।

बैरिकेड लगा दिया गया था। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ताली थाली बजाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कुछ देर के लिए पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की हुई।

एक बैरिकेड को तोड़कर कार्यकर्ता अंदर भी घुसने लगे और लगभग आधे घंटे तक हंगामे के बाद सभी लौट गए।

इस दौरान प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरुल्ला खान , प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े, बंटी शर्मा, नरेंद्र देशलहरा विधान सभा अध्यक्ष बालोद, उपाध्यक्ष तोप बहादुर शर्मा जिला उपाध्यक्ष, साजन पटेल, दानेश्वर साहू, यशवंत साहू, आसफ खान, आतिफ मलिक, अवधेश सिंह, आतिफ दुबे, डोमेन्द्र पाटिल, तामेश्वर देशमुख, तुलेश सिन्हा, रिखी साहू, मनीष देवांगन, परितोष हंसपाल, मनीष सेन,कुलदीप यादव, शुभम मिश्रा जितेंद्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

