DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यादव समाज के विभिन्न मांगों को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन

बालोद। बालोद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव और सतीश यादव के साथ यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल ने समाज की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा से सौजन्य भेंट की व विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज की विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व विधायक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें समुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य मांगे शामिल हैं। तो वहीं पूर्व विधायक ने उनकी मांगों पर जल्द से जल्द पहल करने आश्वस्त किया। तो वहीं समाज के उत्थान को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। बता दें कि शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव समाज के विकास को लेकर भी जोर दे रहे हैं और इसी कड़ी में यादव समाज की समस्याओं के निराकरण को लेकर आगे आए हैं। समाज के प्रतिनिधि मंडल के जरिए उन्होंने पूर्व विधायक से समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की। समाज की एकता व मजबूती को लेकर भी बातें हुई।

You cannot copy content of this page