DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, दल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी संजू नायक पिता उदल सिंह नायक 28 साल निवासी वार्ड 13 लोडिंग क्वार्टर दल्ली राजहरा को आज दुष्कर्म के आरोप में रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 343,506,323 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह केस बीती रात को दर्ज हुआ था। पीड़िता भी दल्ली राजहरा के एक वार्ड से है। जिन्होंने थाने में लिखित शिकायत की थी कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया फिर कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर मारने की धमकी दिया था। देर सवेर परिजन को पीड़िता ने जानकारी दी और मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोपी को आज न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page