जय राजहरा बाबा शिक्षण समिति दल्ली राजहरा ने व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रारंभ करने हेतु प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला से की भेंट



रायपुर । कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन लगाया गया था जो अब खुलने शुरू हो गए हैं, लेकिन आज भी कई ऐसी चीजें है जिसमे प्रतिबन्ध लगाया गया है. इसी में से एक है पंजीकृत अशासकीय व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता जिनको अभी तक प्रशिक्षण शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में अब संस्थानों के सामने एक समस्या उत्पन्न हो गई है. इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ वी.टी.पी एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला से मुलाकात कर उनके सामने अपनी समस्याओं को रखते हुए प्रशिक्षण को फिर से शुरू करने की मांग की है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत अशासकीय प्रशिक्षण प्रदाता विगत वर्षो से सीएसएसडीए में पंजीकृत है ।

प्राधिकरण द्वारा पिछले वर्ष सभी पुराने संचालित वीटीपी को निरस्त कर दिये जाने के बाद प्राधिकरण द्वारा जारी की गई नये दिशा-निर्देशों के अनुसार हम सभी ने फिर से अपने बीटीपी केन्द्रों में आवश्यक फेर-बदल कर के अपने केन्द्रों को पंजीकृत किया है, जिसमें हमें आर्थिक रूप से काफी खर्च भी करना पड़ा है. उनका कहना है कि जैसे ही नए दिशा निर्देशों के तहत प्रशिक्षण शुरू किया वैसे ही कुछ दिनों के बाद लॉकडाउन लग गया ऐसे में हितग्राहियों का प्रशिक्षण अधर में लटक गया. एसोसिएशन ने जल्द से जल्द प्रशिक्षण को फिर से शुरू करने की मांग की है. प्रमुख सचिव के साथ मुलाकात में मधुलेश यादव रायपुर, राजेन्द्र साहू जांजगीर, संजय तम्बोली जांजगीर, शिव यादव जांजगीर, धीरेन दास दुर्ग, गिरीश चंद्राकर दुर्ग, अभय दुर्ग, भूपेन्द्र सोमकुंवर बालोद, आदित्य रामटेके, धनंजय देवांगन एवं दीपक साहू उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page