DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसद मोहन मंडावी व संसदीय सचिव कुंवर निषाद,पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास आएंगे एक मंच पर, 10 जनवरी को कोड़ेवा में हो रहा है यह आयोजन, देखें पूरी जानकारी

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही अर्जुन्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोड़ेवा में 10 जनवरी रविवार को दोपहर 12:00 बजे से लोकार्पण, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। पूर्व सरपंच जीवन बन्दे ने बताया कि उक्त आयोजन सरपंच, पंचगण, अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी सरस साहित्य समिति गुंडरदेही के तत्वाधान में हो रहा है। इस आयोजन के दौरान पांच निर्माण स्थलों का लोकार्पण, 5 किताबों का विमोचन व विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान होगा। कोड़ेवा के ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के अंतर्गत निर्मित 5 निर्माण स्थलों का लोकार्पण, गांव के माटी पुत्र हास्य व्यंग कवि गजपति राम साहू की 5 किताबों का विमोचन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होना है। जिसके मुख्य अतिथि सांसद मोहन मंडावी होंगे।अध्यक्षता संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में पाटेश्वर धाम जामड़ी के बाल योगेश्वर रामबालक दास, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी , जनपद पंचायत गुंडरदेही अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू ,जनपद सदस्य मोहित राम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के अध्यक्ष संतू पटेल, पूर्व सरपंच सेवाराम पिपरिया, सरपंच कलिन्द्री ठाकुर, उपसरपंच भीषभ निर्मलकर, सेक्टर प्रभारी कृत साहू, पूर्व संगठन सचिव उपभोक्ता कांग्रेस कोसानाला भिलाई बलदाऊ पिपरिया होंगे। साहित्यिक अतिथि के रूप में विश्राम सिंह चंद्राकर, कृष्ण कुमार दीप, जगदीश देशमुख, सीताराम साहू होंगे।

You cannot copy content of this page